रांची में बड़ी कार्रवाई: 800 किलो नकली पनीर सहित घी, क्रीम और खोवा जब्त

रांची में बड़ी कार्रवाई: 800 किलो नकली पनीर सहित घी, क्रीम और खोवा जब्त
Views: 42
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

रांची (संवाददाता):
रांची के पॉश इलाके रातू रोड स्थित रतन लाल कॉम्प्लेक्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नकली खाद्य सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान करीब 800 किलो नकली पनीर के साथ-साथ देसी घी, क्रीम और खोवा भी बरामद किया गया है।

छापेमारी के दौरान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने मौके पर ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की, जिसमें शुरुआती स्तर पर ही ये सभी उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं पाए गए।

रांची में बड़ी कार्रवाई: 800 किलो नकली पनीर सहित घी, क्रीम और खोवा जब्त

इस अभियान का नेतृत्व मनोज कुमार ने किया। उनके साथ सजल श्रीवास्तव और शिव नंदन यादव समेत विभाग की टीम मौजूद रही।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार यह मामला केवल मिलावट तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment