तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत
Views: 31
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर डेढ़ घंटे सड़क जाम

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय मनकुंवर देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-नेतरहाट मुख्य पथ पर इटकीरी के समीप सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने तथा दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (JH15AF-5240) ने मनकुंवर देवी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मनकुंवर देवी सुबह अपने घर से गोबर फेंकने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बिशुनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल स्कॉर्पियो का पीछा किया। बताया जाता है कि वाहन का पीछा गुमला तक किया गया, लेकिन स्कॉर्पियो पकड़ में नहीं आई, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट आए।

परिवार जनों को मुआवजा, बैरिकेडिंग व स्पीड ब्रेकर की मांग पर अड़े थे ग्रामीण

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

इधर घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना के एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। तब तक आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था।


ग्रामीण मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने के साथ-साथ दुर्घटना स्थल पर बैरिकेडिंग एवं ठोकर निर्माण की मांग पर अड़े रहे।
एसआई मनीष कुमार ने ग्रामीणों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया तथा सड़क सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और ठोकर निर्माण की मांग संबंधित विभाग तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया और करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 8:30 बजे सड़क जाम हटा लिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Loading

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment