बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों में युवा समाजसेवी मो.साहिद ने किया कंबल व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों में युवा समाजसेवी मो.साहिद ने किया कंबल व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

Views: 15
0 0
Read Time:4 Minute, 0 Second
बरवाडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों में युवा समाजसेवी मो.साहिद ने किया कंबल व शैक्षणिक सामग्री का वितरण

बरवाडीह(लातेहार):- बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए युवा समाजसेवी संगठन युवाओं का धड़कन के सक्रिय सदस्य मो. साहिद और समाजसेवी बबन सिंह रांची द्वारा व्यापक स्तर पर राहत एवं सेवा कार्य किया गया।

इस क्रम में बेतला बगीचा, पोखरी कलां, अखरा, पोखरी खुर्द एवं सरईडीह गांवों में सैकड़ों असहाय बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के इस मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलकती दिखी।मो. साहिद ने बताया कि लगातार गिरते तापमान और ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग वर्ग को होती है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इसी सोच के साथ युवाओं का धड़कन संगठन द्वारा यह सेवा कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जब तक संभव होगा, इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कंबल वितरण के दौरान गांव के बुजुर्गों ने मो. साहिद एवं उनकी टीम को दुआएं दीं और इस पहल की सराहना की। कई बुजुर्गों ने कहा कि बढ़ती ठंड में कंबल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि जब सरकारी सहायता सीमित होती है, तब ऐसे समाजसेवी लोगों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

वहीं दूसरी ओर युवाओं का धड़कन संगठन द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी सराहनीय कदम उठाया गया। मो. साहिद ने गांव के छात्र-छात्राओं के बीच डायरी, मिल्क और टॉफी का वितरण किया। बच्चों को जब डायरी और मिठाई मिली तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने इसे अपने लिए एक खास पल बताया और कहा कि इससे पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा।इस अवसर पर मो. साहिद ने बच्चों से नियमित रूप से स्कूल जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अच्छे इंसान बनने की अपील की।

उन्होंने कहां कि शिक्षा ही समाज और देश को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत आधार है। यदि आज के बच्चे शिक्षित और जागरूक होंगे, तभी आने वाला कल बेहतर होगा।गांव के स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं का धड़कन संगठन क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और वितरण कार्य को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

बरवाडीह प्रखंड के इन गांवों में किया गया कंबल एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण न सिर्फ जरूरतमंदों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, मानवता और सेवा भावना को भी मजबूत करने का कार्य किया। मौके पर सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

नाबार्ड रांची के वरिष्ठ अधिकारी ने सरैयाहाट में जीवा प्राकृतिक खेती परियोजना का किया निरीक्षण

नाबार्ड रांची के वरिष्ठ अधिकारी ने सरैयाहाट में जीवा प्राकृतिक खेती परियोजना का किया निरीक्षण

पलामू में दर्दनाक हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे

पलामू में दर्दनाक हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में एक की मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post