कोटाम मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,टांगीनाथ से लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल

कोटाम मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,टांगीनाथ से लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल
Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second
कोटाम मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,टांगीनाथ से लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल

तीन की हालत गंभीर, सदर अस्पताल लातेहार में चल रहा इलाज

बब्लू खान
लातेहार: गारू थाना क्षेत्र के कोटाम मोड़ के पास शनिवार रात एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायल लातेहार प्रखंड के तरवाड़ीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और टांगीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटाम मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कोटाम मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,टांगीनाथ से लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल

घायलों में बजरंग प्रसाद, सविता देवी का छह माह का बच्चा, रोहित कुमार, रंभा देवी, अनीता देवी एवं सोनी देवी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां डॉ. अभिषेक अंकुर एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अमूल्य गुलाब लकड़ा की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार बजरंग प्रसाद, रोहित कुमार और अनीता देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। वहीं, सदर अस्पताल में कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, आफताब आलम, सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद गुप्ता सहित कई लोगों ने पहुंचकर घायलों के उपचार में सहयोग किया तथा उनके परिजनों से मुलाकात की।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Loading

कोटाम मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,टांगीनाथ से लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment