बरहरवा संवाददाता।21 जून 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा एवं NTA को बर्खास्त करने जैसी मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें NEET के छात्र एवं उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ये हस्ताक्षर अभियान NSUI झारखंड के निर्देशन एवं एनएसयूआई साहिबगंज जिला अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट के नेतृत्व में चलाया गया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सत्यम कुमार यादव सक्रिय सदस्य समीर उराव, शिवम भगत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। NEET विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने इस हस्ताक्षर अभियान की भरपूर समर्थन किया।
थॉमस रॉबर्ट ने बताया कि ये काफ़ी शर्मनाक विषय है कि आए दिन हर बड़े परीक्षा का पेपर लीक हो जा रहा है, आख़िर छात्रों के साथ बार बार ये छल क्यों? छात्र देश का भविष्य हैं जिसे अंधेरे में धकेला जा रहा है । इसलिय हम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफ़ा चाहते हैं साथ ही किसी ऐसे व्यक्ति को ज़िम्मेदारी सौंपी जाए जो अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी निष्ठा से कर सके। मेहनत मजूदरी करने वालों के बच्चों का पेपर लीक हो जाने से उन पर मानसिक तनाव पैदा हो रहा है जिससे बड़ी संख्या में आत्महत्याए हो रही हैं इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए ।