महेशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

महेशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second
महेशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दुमका-डंगाल चौक मुख्य सड़क पर हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

पाकुड़ संवाददाता:
पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुमका-डंगाल चौक स्थित मुख्य सड़क पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अंजनी भगत ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक संख्या JH16K-8013 पर सवार होकर देवीनगर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रवि शर्मा, एएसआई अजय महतो, नर्वदेश्वर सिंह एवं काली प्रसाद साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही फरार अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment