पेंशन भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज का आक्रोश, जल्द समाधान की मांग

पेंशन भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज का आक्रोश, जल्द समाधान की मांग
Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

तेनुघाट:
झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, अनुमंडल शाखा तेनुघाट (बोकारो) के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भुगतान में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई है।

पत्र में उन्होंने बताया कि मदन राम (सेवानिवृत्ति 31/10/2023), तुगेश्वर तिवारी, शंभू गोप, रामदुलार रविदास (31/10/2024) एवं प्रभु राम (31/01/2025) को सरकार के नियमानुसार पेंशन मिलनी चाहिए, लेकिन अब तक इनकी पेंशन का निर्धारण नहीं हो सका है। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेंशन भुगतान में देरी पर पेंशनर समाज का आक्रोश, जल्द समाधान की मांग

उन्होंने कहा कि संबंधित सेवानिवृत्त कर्मी लगातार अपने पेंशन के भुगतान के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इस तरह की अनावश्यक देरी से असंतोष बढ़ता है और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलता है।

इंदेश्वरी चौबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत रुचि के साथ शीघ्र पेंशन निर्धारण एवं भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब और अधिक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस पत्र की प्रतिलिपि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड रांची के सचिव एवं उपायुक्त बोकारो को भी भेजी गई है, ताकि मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समाधान किया जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment