Views: 171
0 0
BJP ने निकाली गोगो दीदी योजना:दीदियों को शुरू करेगी 2100 रुपये प्रतिमाह

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

BJP ने निकाली गोगो दीदी योजना:दीदियों को शुरू करेगी 2100 रुपये प्रतिमाह

Ranchi:-असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार शपथ लेते ही सबसे पहला काम दीदियों को 2100 रुपये प्रतिमाह देना शुरू करेगी। इसके लिए ‘गोगो दीदी योजना’ की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से सिर्फ ठगने का काम चल रहा है।सरमा ने…

BJP ने निकाली गोगो दीदी योजना:दीदियों को शुरू करेगी 2100 रुपये प्रतिमाह
Read Time:2 Minute, 53 Second
BJP ने निकाली गोगो दीदी योजना:दीदियों को शुरू करेगी 2100 रुपये प्रतिमाह

Ranchi:-असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार शपथ लेते ही सबसे पहला काम दीदियों को 2100 रुपये प्रतिमाह देना शुरू करेगी। इसके लिए ‘गोगो दीदी योजना’ की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से सिर्फ ठगने का काम चल रहा है।सरमा ने कहा कि भाजपा जो बोलती है उसे अवश्य पूरा करती है।

हिमंत विस्वा सरमा सोमवार को इइएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित परिवर्तन सभा में बोल रहे थे।सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार की खामियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी की सरकार जब जाने वाली है तब मंईयां योजना शुरू की है। उन्होंने मंइयां योजना का ऐलान किया है, सरमा ने कहा कि झारखंड के युवाओं को नेपाल ले जाकर परीक्षा के पेपर बांट दिए जाते हैं, और फिर परीक्षा देने आते हैं। यह सरकार कुछ नहीं कर रही है, बस अपने लिए काम कर रही है।परिवर्तन सभा के दौरान असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा भाजपा के पक्ष में माहौल बना गए।

सभा में खिजरी विस के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा द्वारा बनाया गया पंडाल खचाखच भरा हुआ था। कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। सभी ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए खिजरी विस में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश भाजपा महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो उर्फ धीरज व संचालन कार्यक्रम संयोजक जैलेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अनगड़ा जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राकेश भास्कर, राकेश प्रसाद, आरती सिंह, सुरेंद्र महतो, लालू साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports