Views: 26
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बार और न्यायपालिका के बीच समन्वय की जिम्मेदारी मिथिलेश कुमार सिन्हा को

लातेहार। उच्च न्यायालय के निर्देश पर बार और न्यायपालिका के बीच किसी भी प्रकार के विवाद या मतभेद के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अधिवक्ता संघ की ओर से एक वरिष्ठ अधिवक्ता को नामित किया जाता है। इसी व्यवस्था के तहत लातेहार जिला बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अरविंद नाथ शाहदेव और सचिव संजय कुमार ने मिथिलेश कुमार सिंहा को नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता की यह भूमिका बार और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण होगी। यदि किसी प्रकार का विवाद या संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न होती है तो नामित वरिष्ठ अधिवक्ता दोनों पक्षों के बीच सेतु का कार्य करेंगे और आपसी समझ के आधार पर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। इससे न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ अधिवक्ताओं और न्यायपालिका के बीच स्वस्थ संबंध भी मजबूत होंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार उपाध्याय, निरंजन प्रकाश मल्लान , नरोत्तम पांडे, प्रिंस प्रसाद, प्रमोद कुमार पांडे सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने मिथिलेश कुमार सिन्हा के अनुभव पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment