Views: 29
0 0
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक

लातेहार। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड कार्यालय लातेहार में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोनी देवी, फूलों देवी और चांदनी देवी की पारंपरिक रीति से गोदभराई की गई, जबकि अमृता कुमारी और आदित्य प्रजापति का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। अधिकारियों…

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक
Read Time:2 Minute, 18 Second

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम, माताओं को स्तनपान के प्रति किया गया जागरूक

लातेहार। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड कार्यालय लातेहार में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान सोनी देवी, फूलों देवी और चांदनी देवी की पारंपरिक रीति से गोदभराई की गई, जबकि अमृता कुमारी और आदित्य प्रजापति का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि जन्म के बाद शिशु के पहले छह महीने तक केवल मां का दूध ही सबसे सुरक्षित और संपूर्ण आहार है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद मिलती है। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से भी माताओं को स्तनपान के लिए सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान, संतुलित आहार तथा कुपोषण से बचाव की जानकारी दें। साथ ही गृह भ्रमण के दौरान संभावित माताओं को शुरुआती छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports