डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक
Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second
डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं, जांच एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने अस्पताल के जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड जांच सहित अन्य सामान्य जांच सुविधाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने लैब का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध जांच सुविधाओं एवं संसाधनों के संबंध में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात उपायुक्त श्री शेखावत ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उपकरणों की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों के साथ भविष्य में आवश्यक मशीनों एवं उपकरणों के क्रय को लेकर समीक्षा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक संसाधनों की जरूरत एवं प्राथमिकता के संबंध में भी जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment