Views: 13
0 0
तेनुघाट की बेटी पूनम साफी बनीं रेवेन्यू ऑफिसर,70वीं बीपीएससी में 259वीं रैंक से रचा इतिहास

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

तेनुघाट की बेटी पूनम साफी बनीं रेवेन्यू ऑफिसर,70वीं बीपीएससी में 259वीं रैंक से रचा इतिहास

तेनुघाट:तेनुघाट निवासी जवाहर साफी की पुत्री एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय मातवर साफी की पोती पूनम साफी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 259वीं रैंक हासिल कर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से तेनुघाट समेत आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया…

तेनुघाट की बेटी पूनम साफी बनीं रेवेन्यू ऑफिसर,70वीं बीपीएससी में 259वीं रैंक से रचा इतिहास
Read Time:2 Minute, 24 Second
तेनुघाट की बेटी पूनम साफी बनीं रेवेन्यू ऑफिसर,70वीं बीपीएससी में 259वीं रैंक से रचा इतिहास

तेनुघाट:
तेनुघाट निवासी जवाहर साफी की पुत्री एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय मातवर साफी की पोती पूनम साफी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 259वीं रैंक हासिल कर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से तेनुघाट समेत आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बताया जाता है कि पूनम ने वर्ष 2024 में महज 21 वर्ष की उम्र में बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा दी थी। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। साधारण परिवार से आने वाली पूनम की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

पूनम की इस उपलब्धि पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके परिजनों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया गया।

तेनुघाट की बेटी पूनम साफी बनीं रेवेन्यू ऑफिसर,70वीं बीपीएससी में 259वीं रैंक से रचा इतिहास

परिजनों के अनुसार, पूनम ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज पूरे समाज के सामने है। उनकी सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा तेनुघाट क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

जैसे ही चयन की खबर सामने आई, बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने पूनम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशासनिक सेवा में बेहतर कार्य करने की उम्मीद के साथ क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक प्रेरणा स्रोत बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports