बारी हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू कराने की मांग,मुखिया ने सौंपा मांग पत्र

बारी हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू कराने की मांग,मुखिया ने सौंपा मांग पत्र
Views: 16
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट,

सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बारी पंचायत स्थित हाई स्कूल में इंटरमीडिएट स्तर की पढ़ाई शुरू कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसे लेकर बारी पंचायत की मुखिया निरोत्तम कुमारी ने पलामू उपायुक्त के नाम बीईओ एवं डीएसी को मांग पत्र सौंपा है।

मुखिया ने मांग पत्र में कहा है कि बारी पंचायत में उच्च शिक्षा के उद्देश्य से हाई स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 2014 में ही पूरा हो चुका है। इसके बावजूद यहां के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए करीब नौ किलोमीटर दूर सतबरवा जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी, विशेषकर छात्राएं, आगे की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं।

मुखिया निरोत्तम कुमारी ने कहा कि वर्तमान स्थिति में करीब 50 से 60 प्रतिशत विद्यार्थी दूरी के कारण आगे की शिक्षा जारी नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए बारी हाई स्कूल में जल्द से जल्द उच्च स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।

बारी हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू कराने की मांग,मुखिया ने सौंपा मांग पत्र

मौके पर डीएसी ने आश्वासन दिया कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उनका भविष्य बेहतर हो सकेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारी हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू होने से बारी पंचायत समेत आसपास की करीब पांच पंचायतों के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। घर के नजदीक शिक्षा की सुविधा मिलने से खासकर छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में सहूलियत होगी। इससे स्कूल ड्रॉपआउट की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment