एसीआईबी का सम्मान समारोह आयोजित

एसीआईबी का सम्मान समारोह आयोजित

Views: 98
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second
एसीआईबी का सम्मान समारोह आयोजित

जमशेदपुर:भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो का सम्मान समारोह जमशेदपुर कोर्ट परिसर स्थित पर्यटन सूचना केंद्र के बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित की गई। इसमें संस्था के नव मनोनीत पदाधिकारियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के नेशनल ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यानंद कुमार ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की गतिविधियां देश के 24 राज्यों , 544 ब्लाॅकों में जारी है। संस्था के साथ 12000 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुड़े हैं। आगे उन्होंने बताया कि संस्था निति आयोग भारत सरकार से पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था न सिर्फ भ्रष्टाचार पर विराम लगाने के लिए कार्यरत हैं बल्कि समाज के शोषित, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए मूल रूप से कार्य करती है। उन्होंने संस्था के नियमावली तथा अनुशासन का कड़ाई से सबों को पालन करने का निर्देश दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रीय , राज्य स्तरीय , प्रमंडल स्तरीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नये पदाधिकारियों समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र , आई कार्ड देकर सबों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नेशनल ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यानंद कुमार, डिवीजनल हेड बाबूलाल नाग , अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, सुशील पांडेय, कमल नयन , अक्षय पाठक समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सिदगोड़ा नगर भवन में पटेल की 150 वीं जयंती मनी

सिदगोड़ा नगर भवन में पटेल की 150 वीं जयंती मनी

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post