Views: 2373
1 0
चलती ट्रेन में लड़की से हुआ प्यार, युवक को खोजते हुए पलामू पहुंची युवती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

चलती ट्रेन में लड़की से हुआ प्यार, युवक को खोजते हुए पलामू पहुंची युवती

पलामू :- चलती ट्रेन में एक युवक को युवती से प्यार हो गया. ट्रेन में प्यार होने के बाद युवक और युवती अपने-अपने घर चले गए, लेकिन कुछ दिनों के बाद युवक को खोजते हुए युवती पलामू पहुंच गई. डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों को देखने के बाद पुलिस को संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस…

चलती ट्रेन में लड़की से हुआ प्यार, युवक को खोजते हुए पलामू पहुंची युवती
Read Time:2 Minute, 37 Second
चलती ट्रेन में लड़की से हुआ प्यार, युवक को खोजते हुए पलामू पहुंची युवती
romantic young man and woman

पलामू :- चलती ट्रेन में एक युवक को युवती से प्यार हो गया. ट्रेन में प्यार होने के बाद युवक और युवती अपने-अपने घर चले गए, लेकिन कुछ दिनों के बाद युवक को खोजते हुए युवती पलामू पहुंच गई. डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर दोनों को देखने के बाद पुलिस को संदेह हुआ. इसके बाद पुलिस दोनों को थाना ले आई है. पूछताछ में प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है.

आईए जानें क्या हैं मामला

दरअसल, पलामू के लेस्लीगंज का रहने वाला मनीष नामक युवक 12 फरवरी को गुजरात से डाल्टनगंज आ रहा था. कुछ देर बाद इस ट्रेन में बिहार के सासाराम की रहने वाली एक लड़की सवार हुई. मनीष और युवती के बीच ट्रेन में बातचीत हुई और कुछ घंटे में दोनों के बीच प्यार हो गया. फिर दोनों ने कई घंटे तक साथ में सफर किया और एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया.बाद में मनीष वापस अपने घर चला गया, जबकि युवती भी बिहार स्थित अपने घर चली गई. दोनों के बीच कई दिनों से फोन पर बातचीत हो रही थी. इसी बीच दो दिन पहले युवती मनीष से मिलने के लिए डाल्टनगंज पहुंच गई.दोनों पिछले दो दिनों से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के अगल-बगल रह रहे थे. दोनों को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने मेदिनीनगर टाउन थाना को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष और उसकी प्रेमिका को थाना ले आई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.युवती ने अपना पता बिहार के सासाराम बताया है. पुलिस लड़की के पता का सत्यापन कर रही है और मनीष से भी पूछताछ कर रही है. मनीष के परिजन भी थाना पहुंच गए है. मनीष ने बताया कि वह गुजरात में ड्राइवर का काम करता है. वह गुजरात से वापस लौट रहा था, इसी क्रम में लड़की से मुलाकात हुई थी. वह लड़की से शादी करना चाहता है.

Loading

चलती ट्रेन में लड़की से हुआ प्यार, युवक को खोजते हुए पलामू पहुंची युवती

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “चलती ट्रेन में लड़की से हुआ प्यार, युवक को खोजते हुए पलामू पहुंची युवती”

  1. sklep online Avatar

    Wow, superb blog format! How lengthy have you ever been running a blog for?
    you made blogging glance easy. The whole
    glance of your site is magnificent, as well as the content!
    You can see similar: ecommerce and here sklep internetowy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports