Views: 24
0 0
आरसीएमयू ने अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर किया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आरसीएमयू ने अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर किया सम्मानित

कथारा: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के क्षेत्रीय कार्यालय में श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरसीएमयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल, बुके और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम…

आरसीएमयू ने अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर किया सम्मानित
Read Time:3 Minute, 26 Second
  • शॉल, बुके और पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने कहा—मजदूरों की आवाज होगी और बुलंद


कथारा: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) के क्षेत्रीय कार्यालय में श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरसीएमयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शॉल, बुके और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसीएमयू के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने की, जबकि संचालन मोहम्मद समीम ने किया। वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार सिंह लंबे समय से मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। उनके प्रवक्ता बनने से कांग्रेस पार्टी को जमीनी मजबूती मिलेगी और मजदूर वर्ग की समस्याएं पार्टी मंच पर और प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेंगी।

आरसीएमयू ने अजय कुमार सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर किया सम्मानित

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि अजय कुमार सिंह एक संघर्षशील और जमीनी नेता हैं, जो हमेशा श्रमिकों के साथ खड़े रहते हैं। जिला कांग्रेस में प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन और मजबूत होगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सहायक सचिव के विजय यादव, सुजीत मिश्रा, राजू वर्मा, राजेश शर्मा, सूर्य कांत त्रिपाठी, सुनीता सिंह, उत्तम कुमार, कमलकांत सिंह, देवाशीष आस, मोहम्मद नसीम, श्याम नंदन मंडल, संतोष सिन्हा, महेश कुमार, संदीप रवानी, मो. सबीर अहमद, बिनोद यादव, अमनदीप सिंह, गणेश महतो, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार, बिंदु चंद हेम्ब्रम, रमाकांत सिंह, मनोज सिंह, सुरेश ठाकुर, अर्जुन करमाली, भीकम कुमार, विजय नायक सहित आरसीएमयू और कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मानित होने के बाद नवनियुक्त प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना तथा महंगाई, बेरोजगारी और मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि आरसीएमयू के सभी साथियों के सहयोग से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में देश, प्रदेश और पार्टी की उन्नति के लिए संकल्प लिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports