Local news

डूबते हुए सूर्य को छठ व्रतियो ने दिया अर्घ्य छठ छठव्रतियों का उमड़ा जनसैलाब


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u609571227/domains/newsappraisal.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

घाघरा थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हो रहे छठ पूजा घाघरा के लोगों ने छठ पूजा के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दे कर सुख समृद्धि की मांग की घाघरा के लोग छठ घाट छठ मोहल्ला, यज्ञ बगीचा छठ घाट,पतगाई नदी छठ घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य पूजा की। प्रखंड के तीनों घाटों पर देर शाम को सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए घाघरा के लोगों का तांता लग गया था जिन्होंने केले, , गन्ना और कई प्रकार के पकवान का भोग लगाकर छठ गीत गाए। छठ व्रतीओ ने छठ घाट की सफाई कर सूर्य को जल चढ़ाया।

इन दिनों छठ पर्व की धूम है। यह पर्व छठी माता के नाम पर मनाया जाता है।छठी माता को सूर्य भगवान की बहन माना जाता है। छठ रखने वाले लोग अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए 36 घंटे तक छठी माता के नाम का निर्जल व्रत रखते हैं।

महिलाएं घर की साफ -सफाई करने के बाद छठी माता की मूर्ति स्थापित कर आराधना करती हैं। रविवार शाम महिलाओं ने घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगाया। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर में पूजा के साथ ही व्रत खोल दिया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u609571227/domains/newsappraisal.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button