दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन, 155अभ्यर्थियों का चयन

दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन, 155अभ्यर्थियों का चयन
Views: 65
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second
दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन, 155अभ्यर्थियों का चयन

लातेहार।जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार द्वारा शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को जिला खेल स्टेडियम परिसर में दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला : 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी थीं। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि लातेहार अनिल कुमार सिंह तथा मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत में पौधा भेंट करने और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। रोजगार मेले में लगभग पाँच राज्यों से आए 27 विभिन्न नियोजकों ने हिस्सा लिया। कुल 4156 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई गई जिसमें लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया

मेले में

  • 155 युवक-युवतियों का ऑन-द-स्पॉट चयन
  • 185 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
    किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को अतिथियों एवं जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम देवी ने कहा कि जिला नियोजन कार्यालय के प्रयासों से विभिन्न राज्यों की कंपनियाँ लातेहार पहुँची हैं जिसका लाभ स्थानीय युवाओं को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी ही एकमात्र विकल्प नहीं, निजी क्षेत्र में भी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।

दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन, 155अभ्यर्थियों का चयन

उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने कहा कि पाँच राज्यों के नियोजकों की उपस्थिति लातेहार के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार पाने में बड़ी मदद मिलेगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने युवाओं को जिला नियोजनालय में अपना नाम पंजीकृत कराने की अपील की और बताया कि समय-समय पर रोजगार मेला तथा भर्ती कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला नियोजनालय के कर्मी सुभाष कुमार, लक्ष्मी कांत तिवारी, प्रवीण भास्तकर तिर्की तथा UNDP स्किल मैनेजर भी उपस्थित थे। मेले में कौशल प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment