Jharkhand NewsLocal newsछत्तीसगढ़

यशोदा अस्पताल की पहल : झारखंड के मरीज भी रोबोटिक हार्ट सर्जरी का उठा सकते हैं लाभ


जमशेदपुर : झारखंड के दिल के मरीजों को बेहतर एवं उच्च गुणवत्ता वाले अति आधुनिक रोबोटिक सर्जरी का चिकित्सीय लाभ कैसे प्राप्त हो इसकी जानकारी के लिए जमशेदपुर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में भारत के चर्चित अस्पतालों में एक हैदराबाद यशोदा अस्पताल के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
जिसमें यशोदा अस्पताल हैदराबाद / सिकंदराबाद के प्रसिद्ध सर्जन डॉ विशाल खंटे, यशोदा अस्पताल के डीजीएम एन. वी. एस. उदय भास्कर तथा झारखंड के मार्केटिंग हेड सत्यजीत राय शामिल थे।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ विशाल खंटे ने बताया कि यशोदा ह्दय के विभिन्न प्रकार के बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए देश भर में जाना जाता है। वक्त के साथ अब ओपन हार्ट सर्जरी को छोड़कर 99 प्रतिशत सफल रोबोटिक सर्जरी से दिल के मरीजों का इलाज हो रहा है। उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी की गंभीरता तथा मरीजों को होने वाले तकलीफ आदि को बयां करते हुए रोबोटिक हार्ट सर्जरी को अत्याधुनिक समय का सबसे सफल तकनीक बताया।

उन्होंने कहा कि ओपन हार्ट सर्जरी की जटिलताओं जैसे बोन कट , बड़ा चीरा , मधुमेह के मरीजों की परेशानियों तथा मरीज को शादी विवाह एवं नौकरी आदि में होने वाली दिक्कतों के मध्य नजर रोबोटिक सर्जरी एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि सामान्य लोगों को अपने हार्ट के प्रति सजग रहना जरूरी है। छाती में दर्द , सांस फूलना , गैस तथा अत्यधिक पसीना आने पर गंभीर हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते ईसीजी, टीएमटी, इको, सीटी स्कैन, एनजीओ ग्राफी , रेगुलर एंजियोग्राफी जांच लक्षण के हिसाब से कराकर मरीज ह्दय रोग की स्थिति को समझकर अपना इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यशोदा अस्पताल गिने चुने अस्पतालों में से एक है जहां हार्ट एवं लंग्स ट्रांसप्लांट होता है।


यशोदा अस्पताल के डीजीएम उदय भास्कर ने कहा कि यशोदा अस्पताल झारखंड के दिल के मरीजों को भी न्यू टेक्नोलॉजी के बदौलत आसानी से सस्ते चार्ज में रोबोटिक हार्ट सर्जरी का लाभ पहुंचाने का मन बनाया है। झारखंड के मरीज इलाज के लिए झारखंड के मार्केटिंग हेड सत्यजीत राय से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
यशोदा अस्पताल के झारखंड के मार्केटिंग हेड सत्यजीत राय ने कहा कि झारखंड के किसी भी कोने से हार्ट के मरीज शत प्रतिशत सफल रोबोटिक हार्ट सर्जरी अथवा हार्ट के किसी भी प्रकार के बीमारी के इलाज के लिए मेरे मोबाइल नंबर 7992311411 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल जाने, ठहरने , इलाज आदि के बारे में पूरी मदद का भरोसा दिलाया ।


डॉ विशाल द्वारा स्क्रीन पर हार्ट सर्जरी, हार्ट ट्रांसप्लांट आदि का वीडियो दिखाकर विस्तार से इस पर प्रकाश डाला गया।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button