सरयू घाटी में गार्डवाल टूटा, राहगीरों पर मंडराने लगा हादसे का खतरा

सरयू घाटी में गार्डवाल टूटा, राहगीरों पर मंडराने लगा हादसे का खतरा
Views: 197
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second
सरयू घाटी में गार्डवाल टूटा, राहगीरों पर मंडराने लगा हादसे का खतरा

लातेहार। सरयू–लातेहार मुख्य मार्ग पर स्थित सरयू घाटी में रविवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश से गार्डवाल का एक हिस्सा टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण घाटी किनारे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडराने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग जिले के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में यदि टूटे हुए गार्डवाल की समय पर मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घाटी की गहराई इतनी अधिक है कि जरा-सी लापरवाही वाहन और सवारों की जान ले सकती है।

राहगीरों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से सड़क की स्थिति भी काफी खराब होती जा रही है। जगह-जगह पर दरारें पड़ने लगी हैं और मिट्टी धंसने से किनारे का हिस्सा कमजोर हो चुका है। यदि सड़क का किनारा टूट गया तो सरयू–लातेहार मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाएगा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार इस घाटी में गार्डवाल की मजबूती की मांग की गई थी, लेकिन संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कभी भी अनहोनी की खबर सुनने को मिल सकती है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब टूटे गार्डवाल की मरम्मत कराने और सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का सहारा लेंगे।

Loading

सरयू घाटी में गार्डवाल टूटा, राहगीरों पर मंडराने लगा हादसे का खतरा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment