बरहरवा।पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलहाट में मंगलवार को शिक्षक अभिभावक की एक बैठक की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधि विद्यालय के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया गया ।
बैठक के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक देवकांत कुमार ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे। कहा कि शिक्षा जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर हर कोई अपने आगे के रास्ते को प्रशस्त कर सकते हैं। एक बेहतर समाज के लिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है। बच्चे हमारे भविष्य हैं। इसे संवारने की जरूरत है।
इसमें अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। कहा कि वे लोग स्कूल से वापस जाने पर अपने बच्चों को पढ़ाई के प्रति भी प्रेरित करें। जिससे बच्चे की पढ़ाई में रूचि बढ़े।
मौके पर कसवा पंचायत के मुखिया रोस मेरी बास्की, विद्यालय के अध्यक्ष अजय दास, उपाध्यक्षय पूजा देवी, विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष विकास यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल,वार्ड सदस्य विष्णु कुमार मंडल, विश्वनाथ मंडल, अजय मड़ैया, धनंजय मंडल, शिक्षक राजू झा, आलोक कुमार, विजय पांडे, गौरव असीम दास, नीलेश कुमार तिवारी, अकबर और स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे