jharkhandLocal newsTradingजमशेदपुर

फेसबुक पोस्ट को लेकर डॉ अजय ने भाजपा पर हमला बोला


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u609571227/domains/newsappraisal.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805


जमशेदपुर :- कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा अपनी हार की डर से घबरा गई है. उनके नेताओं के दिमाग खराब हो गए हैं इसलिए वे विभिन्न समाज के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं.


उन्होंने बीजेपी के अधिकृत फेसबुक आइडी से मुखी समाज के संबंध में किए गए पोस्ट को शर्मनाक बताते हुए इनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी के फेसबुक आइडी से किए गए उक्त पोस्ट से मैं बहुत आहत हूं. ऐसे घृणित विचारों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है. इसकी भर्त्सना करता हूं.


डॉ.अजय कुमार ने कहा कि बीजेपी को किसी समाज और गरीब लोगों से कोई मतलब नहीं, उन्हें हर कीमत पर केवल सत्ता चाहिए. बीजेपी के फेसबुक पर किया गया पोस्ट उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है.

मुखी समाज हमारे समाज के अभिन्न अंग है उनके खिलाफ इस प्रकार का पोस्ट करना कहीं ना कहीं उनके घृणित मानसिकता को दर्शाता है. कोई यदि बीजेपी को वोट नहीं देगा तो क्या वो राष्ट्र विरोधी हो जाएगा.

यह कैसी सोच है ? उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के फेसबुक पोस्ट से साबित हो गया कि बीजेपी गरीब एवं पिछड़ी जाति विरोधी है.


उल्लेखनीय है कि भाजपा पूर्वी विधानसभा नामक एक कथित फेसबुक आइडी से एक पोस्ट किया गया है. जिसमें जमशेदपुर मुखी समाज को गद्दार और राष्ट्र विरोधी शक्ति को बढ़ावा देने वाला कहा गया है. यह भी लिखा गया है कि बीजेपी को मुखी समाज की वोट की जरुरत नहीं.


डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मैं सरकार एवं चुनाव आयोग को पत्र लिख कर इस प्रकार के सामाजिक संरचना को तोड़ने वाले विचारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करेंगे. ताकि समाज में विभेद पैदा करने वाले विचार एवं पोस्ट पर अविलंब रोक लग सकें, एवं पोस्ट करने वालों को जेल भेजा जाए.


मुखी समाज कथित पोस्ट को लेकर डॉ अजय के टिप्पणी पर किया पलटवार , थाने में शिकायत


जमशेदपुर :- मुखी समाज के मुजिम मुखी, सुरेख मुखी, त्रिनाथ मुखी, नितीन मुखी, मनोज मुखी, संदीप मुखी ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पर मुखी समाज को बदनाम करने और समाज के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है। मुखी समाज की तरफ से हरिजन बस्ती, भालूबासा निवासी मुजिम मुखी ने डॉ. अजय कुमार के खिलाफ एस.सी.-एस.टी. थाना में लिखित आवेदन दिया है।


मुखी समाज ने डॉ अजय कुमार पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया है। समाज की ओर से आरोप लगाया गया है कि डॉ. अजय कुमार ने मुखी समाज को लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फर्जी और गलत जानकारी शेयर की है, जिससे समाज की छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में डॉ. अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मुखी समाज के नेताओं ने कहा है कि किसी शरारती तत्व द्वारा भाजपा के नाम से फेसबुक पर फेक (फर्जी) एकाउंट बनाया गया है ।

उस फर्जी एकाउंट से मुखी समाज के बारे में गलत टिप्पणी की गई है। यह एकाउंट भाजपा का प्रमाणिक एकाउंट नहीं है।
डा.अजय कुमार ने तथ्यों की जांच किये बिना अपने आधिकारिक और प्रमाणित फेसबुक एकाउंट से उसे प्रसारित किया और भारतीय जनता पार्टी के बारे में टिप्पणी की।

इसके पीछे डॉ. अजय कुमार की मंशा मुखी समाज को भाजपा के प्रति भड़काना है। यह डॉ.अजय कुमार एवं कांग्रेस की साजिश हो सकती है।

डॉ. अजय कुमार मुखी समाज को भड़का कर उसका वोट हासिल करना चाहते हैं। जिसे लेकर मुखी समाज में रोष व्याप्त है।

उधर मुखी समाज के भालूबासा स्थित हरिजन बस्ती के मुजिम मुखी, बर्मामाइंस के सुरेश मुखी, दस नंबर बस्ती के पूर्व मुखिया त्रिनाथ मुखी, बारीडीह बस्ती के मुखिया नितीन मुखी, संदीप मुखी आदि ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u609571227/domains/newsappraisal.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button