आजसू का जनसंपर्क अब रफ्तार पकड़ा , सहिस छठ घाटों का किये दौरा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u609571227/domains/newsappraisal.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805


जमशेदपुर: आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह एनडीए प्रत्याशी रामचंद्र सहिस पटमदा में जनसंपर्क अभियान चले। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से मेरा सपना बोड़ाम पटमदा को स्वावलंबी बनाने का है इसके लिए मैने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया । लोगों के उम्मीदों को पूरा किये। लेकिन कुछ आंदोलनकारी के नाम पर जनता को ठगने और दिग्भ्रमित कर लोगो के साथ छल करके चुनाव जीत लिया ।
आज मैं यह बताना चाहता हूं कि चुनाव जीतने से कोई जननेता नहीं बनता है । चुनाव जीतने के साथ लोगों के आकांक्षाओं पर खरा भी उतरना पड़ता है। जो वर्तमान विधायक ने नहीं किया। वर्तमान विधायक यहां के मूलवासी , आदिवासी एवं स्थानीय लोगों के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया है यहां के लोगों का जमीन बेचकर मोटी रकम वसूलने का कार्य किया है ।

उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि आज उसकी आमदनी 756 गुणा से भी ज्यादा बढ़ चुका है उसका उम्र भी दोगुणा रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन लोगों की आमदनी में कोई इजाफा नहीं हुआ और न ही क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है ।सहिस छठ पूजा के फलस्वरूप हुरलुंग छठ घाट, बाड़ाबंकी छठ घाट, गोबिंदपुर, गदरा के कई छठ घाटों का दौरा किये।
कन्हैया सिंह जनसंपर्क चलाएं। जुगसलाई में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किये। उन्होंने कहा कि समाज में सुधार हो और भटके हुए युवाओं को सही मार्ग दिखाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है इसी क्रम में जुगसलाई में पावट मोहल्ला में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया ।
निम्न हुये आजसू में शामिल।मनीष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुये। जिसमें मुख्य रूप से मनीष सिंह,रोशन सिंह, दीपक सिंह,विकास चौधरी, मंजीत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रोहन सिंह, अमन सिंह, प्रिंस पांडे, अभिनव गोस्वामी समेत अन्य शामिल थे। इसके आलावे मछली गोदाम जुगसलाई में सैकड़ों लोग झामुमो छोड़ आजसू पार्टी में शामिल हुए । गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते मंगल कालिंदी द्वारा उपरोक्त युवाओं को आजसू कार्यकर्ता बताकर झामुमो में शामिल कराया गया था।
जिसमें मुख्य रूप से आशीष ,आकाश, सुमित, शिव, ऋषि, मैना, छोटू, गुलाब, निलेश, किशन,शक्ति,सतीश, भोला, सुमित ठाकुर समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।



