घाघरा (गुमला)। घाघरा मुख्य डाकघर में कार्यरत उप डाकपाल दिनेश राम एवं डाक सहायक (पीए) धर्मेंद्र उरांव के स्थानांतरण के अवसर पर बुधवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्य और व्यवहार हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने कहा कि…