योगेंद्र साव ने कांग्रेस नेतृत्व और हेमंत सरकार पर बोला हमला

योगेंद्र साव ने कांग्रेस नेतृत्व और हेमंत सरकार पर बोला हमला
Views: 25
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
योगेंद्र साव ने कांग्रेस नेतृत्व और हेमंत सरकार पर बोला हमला

जमशेदपुर : कांग्रेस से निष्कासित पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने झारखंड की कांग्रेस नेतृत्व और हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कॉरपोरेट और ब्यूरोक्रेसी की मिलीभगत से सरकार चल रही है। सरकार को पैसा कहां से आएगा, यह सब कॉरपोरेट ही तय कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट की कठपुतली बनकर रह गई है।

योगेंद्र साव ने कहा कि झारखंड में कोयला और बालू की चोरी हो रही है, जबकि दिनदहाड़े हत्याएं भी हो रही हैं।

उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई अफसोस नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने बड़कागांव आने का समय दिया था, लेकिन “सुपारी किलर” के कहने पर वे नहीं पहुंचे।

कटाक्ष करते हुए साव ने कहा कि शायद उन्हें निकालने से कांग्रेस अब और मजबूत हो गई होगी।

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने उनसे फोन पर 2013 के कानून को राज्य में लागू करने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment