मानसिक शक्ति को पहचानें,तनाव या दबाव का हल नशा नहीं:शेष नाथ सिंह

मानसिक शक्ति को पहचानें,तनाव या दबाव का हल नशा नहीं:शेष नाथ सिंह

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second
मानसिक शक्ति को पहचानें,तनाव या दबाव का हल नशा नहीं:शेष नाथ सिंह

लातेहार : माननीय नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार द्वारा संचालित “जीवन को हां कहें–नशे को ना कहें” अभियान के तहत समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक सूचना एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा स्थानीय मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर, वीडियो एवं इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप्स एवं विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से भी नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता संदेश साझा किए जा रहे हैं।

प्रेस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने कहा कि “नशा कुछ पलों का भ्रम देता है, लेकिन आपकी मेहनत और लक्ष्य ही आपको स्थायी सफलता दिलाते हैं। मानसिक शक्ति को पहचानें, तनाव या दबाव का समाधान नशा नहीं है।”

उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं साझा करने, तथा योग, खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से स्वयं को जोड़ने की अपील की। साथ ही कहा कि नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की शुरुआत करें।

श्री सिंह ने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि वे एक-दूसरे के सच्चे मित्र बनें। यदि कोई मित्र नशे की राह पर जा रहा है तो उसे रोकें, समझाएं और सही दिशा दिखाने में सहयोग करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार स्टेट टीम रवाना

11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार स्टेट टीम रवाना

मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेती की नष्ट

मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेती की नष्ट

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post