मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेती की नष्ट

मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेती की नष्ट

Views: 13
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेती की नष्ट

मनिका (लातेहार) : मनिका प्रखंड अंतर्गत पुरानी दुन्दु गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेती को नष्ट किया गया है। इस संबंध में मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पुरानी दुन्दु में बड़े पैमाने पर गांजा की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, अंचलाधिकारी मनिका अमन कुमार, अंचल निरीक्षक नन्द देव राम, कृषि पदाधिकारी राहुल रंजन एवं सुरक्षा बलों के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद गठित टीम ने थाना से दिन के 11:45 बजे छापामारी के लिए प्रस्थान किया और लगभग 13:15 बजे ग्राम पुरानी दुन्दु पहुंची।

छापामारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के बारी (खेत/आंगन) में लगभग 6 से 7 फीट ऊंचे गांजा के पौधे पाए गए। अवैध गांजा की खेती निम्नलिखित व्यक्तियों के परिसरों में पाई गई—

  • धुरन सिंह (80 वर्ष), पिता स्व. नन्कु सिंह
  • टुना सिंह (55 वर्ष), पिता स्व. दुखन सिंह
  • अरुण सिंह (45 वर्ष), पिता धुरन सिंह
  • कामेश्वर सिंह (60 वर्ष), पिता धुरन सिंह
  • पंकज सिंह, पिता चमन सिंह
  • चमरु सिंह (25 वर्ष), पिता स्व. जमनारायण सिंह
  • आनंद सिंह (35 वर्ष), पिता ठुमा सिंह
  • संजय सिंह (28 वर्ष), पिता बालेश्वर सिंह
  • पंकज सिंह (39 वर्ष), पिता नान्हु सिंह
  • उदय सिंह (42 वर्ष), पिता चमन सिंह
  • भोला सिंह (50 वर्ष), पिता दुखन सिंह
  • बिरेन्द्र सिंह (32 वर्ष), पिता खिलोधर सिंह

सभी अवैध गांजा के पौधों को लाठी-डंडा, सबल एवं अन्य औजारों की मदद से मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

इस छापामारी दल में अंचलाधिकारी अमन कुमार, अंचल निरीक्षक नन्द देव राम, कृषि पदाधिकारी राहुल रंजन, थाना प्रभारी पु.अ.नि. प्रभात कुमार दास, पु.अ.नि. सतेंद्र कुमार, स.अ.नि. अरविंद सिंह, स.अ.नि. अफताफ आलम (मटलौंग पिकेट), थाना रिजर्व गार्ड एवं मटलौंग पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

मानसिक शक्ति को पहचानें,तनाव या दबाव का हल नशा नहीं:शेष नाथ सिंह

मानसिक शक्ति को पहचानें,तनाव या दबाव का हल नशा नहीं:शेष नाथ सिंह

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post