झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष
Views: 75
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second
झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष

पेटरवार में आयोजित मिलन समारोह में नई कमेटी को सौंपे गए पहचान पत्र

रांची/बोकारो:
बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार स्थित सहगल रिसोर्ट में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का विधिवत गठन किया गया। यह कमेटी झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रांची कमेटी द्वारा चयनित की गई।

गठन बैठक की अध्यक्षता झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रांची के महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, जगदीश सिंह तथा रांची कार्यालय प्रभारी बिनय राज ने चयनित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नवगठित कमेटी में
अध्यक्ष: कृष्णा चौधरी
उपाध्यक्ष: संजय कुमार
सचिव: बैजनाथ शर्मा
उपसचिव: अमरनाथ पौदार
कोषाध्यक्ष: पंकज कुमार सिन्हा
उप-कोषाध्यक्ष: राहुल कुमार बासु

सदस्य: संतोष कुमार रविदास, अविनाश कुमार, राजकिशोर शर्मा, चूमान कुमार, राजेश कुमार एवं राजेश राज को शामिल किया गया।

इसके अलावा निगरानी समिति में मनोज कुमार शर्मा, मो. साबिर अंसारी और मिथलेश कुमार को रखा गया, जबकि कानूनी सलाहकार के रूप में स्वरूप सहाय को मनोनीत किया गया।

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष

मिलन समारोह के दौरान नए व पुराने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को यूनियन का पहचान पत्र (आई-कार्ड) सौंपा गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश सहगल, राहुल सहगल, प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा, सूरज कुमार, रमेश चंचल, हेमंत कुमार महतो, शेखर, नवीन सिन्हा, मुकेश लाल, धरामनाथ कुमार, संदीप कुमार सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बेरमो और बोकारो जिले से पत्रकार प्रतिनिधि भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नवगठित कमेटी की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यूनियन जल्द ही जिले के सभी नौ प्रखंडों में सशक्त रूप से विस्तार करेगी। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही पत्रकार अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकते हैं।

Loading

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो (बेरमो) इकाई का गठन, कृष्णा चौधरी बने अध्यक्ष

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment