11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार स्टेट टीम रवाना

11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार स्टेट टीम रवाना
Views: 113
0 0
Read Time:4 Minute, 14 Second
11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार स्टेट टीम रवाना
  • भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देना है हमारा मुख्य उद्देश्य – हरिमोहन सिंह

बरहरवा/लखीसराय : भारतीय पारंपरिक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने के लिए बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार की स्टेट टीम उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सह आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह (फाउंडर, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन) एवं लखीसराय जिला डांस स्पोर्ट्स बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य भारतीय पारंपरिक कला-संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

हरिमोहन सिंह ने कहा कि बिहार में मौजूद प्रतिभाशाली आर्ट एवं कल्चरल खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यह खेल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (भारत सरकार) से मान्यता प्राप्त है।

इन गणमान्य अतिथियों की रहेगी मौजूदगी

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता, बैटल डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर व महासचिव चेतन शर्मा, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, बीएसडीए यूपी की सीईओ कृति बी. पंत, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल होंगे।

बिहार टीम के खिलाड़ी

बिहार स्टेट टीम में शिवानी कुमारी, पीहू कुमारी, शालू कुमारी, दीपिका कुमारी, मोना कुमारी, सोनम कुमारी, ज्योति कुमारी, धीरज कुमार सहित अन्य प्रतिभागी शामिल हैं।

टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, मुंगेर जिला खो-खो संघ, टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ बिहार, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (बिहार-मुंगेर चैप्टर) सहित जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment