Views: 67
0 0
उधवा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से राहत के लिए चौक-चौराहों...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उधवा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से राहत के लिए चौक-चौराहों पर जलाए गए अलाव

बरहरवा।कड़ाके की ठंड को देखते हुए उधवा क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर अंचल प्रशासन की ओर से अलाव जलाकर आम लोगों को राहत दी जा रही है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण खासकर सुबह-शाम राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार उधवा, फुदकीपुर, जोंका, इंग्लिश…

उधवा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से राहत के लिए चौक-चौराहों पर जलाए गए अलाव
Read Time:1 Minute, 28 Second
उधवा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से राहत के लिए चौक-चौराहों पर जलाए गए अलाव

बरहरवा।कड़ाके की ठंड को देखते हुए उधवा क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर अंचल प्रशासन की ओर से अलाव जलाकर आम लोगों को राहत दी जा रही है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण खासकर सुबह-शाम राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जानकारी के अनुसार उधवा, फुदकीपुर, जोंका, इंग्लिश चौक, बेगमगंज एवं राधानगर चौक पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। पिछले पांच दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जयंत कुमार तिवारी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर जलावन की व्यवस्था कराई गई है।

बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि अलाव जलाए जाने से राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आमजन को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports