Views: 93
0 0
द्रोपती पंडित की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

द्रोपती पंडित की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,जरूरतमंदों के बीच साड़ी-कमल वितरण

गोमिया।गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत हजारी वैध टोला में बुधवार को भाजपा नेत्री स्वर्गीय द्रोपती पंडित की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के मौके पर स्वर्गीय द्रोपती पंडित के पति हारी…

द्रोपती पंडित की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,जरूरतमंदों के बीच साड़ी-कमल वितरण
Read Time:2 Minute, 57 Second
द्रोपती पंडित की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा,जरूरतमंदों के बीच साड़ी-कमल वितरण

गोमिया।गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत हजारी वैध टोला में बुधवार को भाजपा नेत्री स्वर्गीय द्रोपती पंडित की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पुण्यतिथि के मौके पर स्वर्गीय द्रोपती पंडित के पति हारी प्रजापति द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी एवं कमल का वितरण किया गया। इसके साथ ही सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, जेएलकेएम की नेत्री पूजा महतो, मुखिया तारा मणि भोक्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पाण्डेय उर्फ टिल्लू पांडेय, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, पंचायत समिति सदस्य मो. सैफ अली, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, गुलाब मंडल, रघुनाथ प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि द्रोपती पंडित भाजपा की प्रदेश से लेकर जिला कमेटी तक सक्रिय सदस्य रहीं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता, जुझारूपन और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। नेताओं ने कहा कि आज उन्हें उनके कार्यों से प्रेरित होकर याद किया जा रहा है और यही किसी व्यक्ति के जीवन की सच्ची उपलब्धि होती है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में समाज और जनमानस के हित में ऐसे कार्य करने चाहिए, ताकि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद कर प्रेरणा लें। समाज के लिए संघर्ष और सहयोग की भावना से किया गया कार्य ही व्यक्ति को अमर बनाता है।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, शिव शंकर दुबे, बुद्धेश्वर प्रजापति, हीरा लाल प्रजापति, कृष्णा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व समर्थक मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports