स्वांग वाशरी में चोरों का तांडव,सुरक्षाकर्मी को किया घायल

स्वांग वाशरी में चोरों का तांडव,सुरक्षाकर्मी को किया घायल
Views: 97
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
स्वांग वाशरी में चोरों का तांडव,सुरक्षाकर्मी को किया घायल

गोमिया:-सीसीएल सवांग वाशरी क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे सवांग वाशरी बैंकर के सामने तैनात हेड सिक्योरिटी गार्ड कामेश्वर कुम्हार पर 20–25 की संख्या में पहुंचे अज्ञात चोरों ने बेरहमी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, हेड सिक्योरिटी गार्ड कामेश्वर कुम्हार लोहा और कोयला चोरी को लगातार रोक रहे थे। रात को जब चोर पुनः चोरी करने पहुंचे तो उक्त गार्ड का सामना हो गया। इसी रंजिश में चोरों ने उन्हें सबक सिखाने की नीयत से घेर लिया और लाठी, लोहे से जमकर मारपीट की। हमले में गार्ड की जांघ पर लाठी से गंभीर चोट आई है। इसके बाद चोरों ने स्टोर में सिंदमारी (तोड़फोड़) भी की।
घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर सभी चोर फरार हो गए। बताया जाता है कि पुलिस के वापस लौटने के बाद चोर एक बार फिर चोरी की नीयत से इलाके में पहुंचे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घायल गार्ड को रात को ही कथारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सुरक्षा कर्मियों तक सुरक्षित नहीं हैं।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment