Views: 91
0 0
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन,आभा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन,आभा कार्ड व डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया प्रशिक्षण

लातेहार।जिला मुख्यालय स्थित होटल हिल्स में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आभा कार्ड, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) के निर्माण एवं इसके महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो,…

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन,आभा कार्ड व डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया प्रशिक्षण
Read Time:2 Minute, 55 Second
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन,आभा कार्ड व डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया प्रशिक्षण

लातेहार।जिला मुख्यालय स्थित होटल हिल्स में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आभा कार्ड, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) के निर्माण एवं इसके महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम, आयुष्मान मित्र एवं निजी अस्पतालों के संचालकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिक से अधिक लोगों का आभा कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि आभा कार्ड के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति तक भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान डिजिटल भारत कार्यक्रम का लाभ पहुंचाया जा सकता है, जिससे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त आमजनों को बेहतर इलाज में सहायता मिल सकेगी।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन,आभा कार्ड व डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया प्रशिक्षण

कार्यशाला में बताया गया कि सरकार द्वारा सभी अस्पतालों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे मरीजों को अब पुराने पर्चे या कागजात साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीज का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर कहीं भी आसानी से उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हरेंद्र कुमार दास, रविकांत रवि एवं जिला को-ऑर्डिनेटर मिनी रानी ने आभा कार्ड, एचपीआर, एचएफआर, एचएमआईएस मॉड्यूल तथा हेम 2.0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मौके पर डॉ. रूद्र देव बर्मन (नोडल एबीडीएम), डॉ. मार्श टोप्पो, डॉ. राजेश कुमार, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम (एनएचएम) एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports