Views: 20
0 0
कारगिल के वीरों को नमन, डीएवी पाकुड़ में गूंजा देशभक्ति का स्वर,छात्रों ने जीवंत किया शौर्य और बलिदान का इतिहास

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कारगिल के वीरों को नमन, डीएवी पाकुड़ में गूंजा देशभक्ति का स्वर,छात्रों ने जीवंत किया शौर्य और बलिदान का इतिहास

पाकुड़ संवाददाता ।कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल,पाकुड़ का परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक स्वर में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस,शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को…

कारगिल के वीरों को नमन, डीएवी पाकुड़ में गूंजा देशभक्ति का स्वर,छात्रों ने जीवंत किया शौर्य और बलिदान का इतिहास
Read Time:3 Minute, 6 Second

पाकुड़ संवाददाता ।कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल,पाकुड़ का परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक स्वर में कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस,शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इसके बाद विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय”और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति आधारित एकांकी रही,जिसमें कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के संघर्ष,त्याग और अदम्य साहस को मंच पर जीवंत कर दिया गया।

कारगिल के वीरों को नमन, डीएवी पाकुड़ में गूंजा देशभक्ति का स्वर,छात्रों ने जीवंत किया शौर्य और बलिदान का इतिहास

कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।विद्यालय के एनसीसी विंग ने अनुशासित मार्च पास्ट और प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र रक्षा के प्रति उनके समर्पण का सशक्त संदेश दिया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के अद्वितीय बलिदान का स्मरण दिवस है,जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम,अनुशासन और देश सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के हेड बॉय आलोक कुमार ने किया।

अंत में सभी ने कारगिल के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन छात्रों के लिए देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी संदेश छोड़ गया।

Loading

कारगिल के वीरों को नमन, डीएवी पाकुड़ में गूंजा देशभक्ति का स्वर,छात्रों ने जीवंत किया शौर्य और बलिदान का इतिहास

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports