Views: 69
0 0
उधवा में 56 किसानों को मिला निशुल्क मक्का और सरसों का बीज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

उधवा में 56 किसानों को मिला निशुल्क मक्का और सरसों का बीज

उधवा।प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों को निशुल्क मक्का और सरसों का बीज वितरित किया गया। जेएच फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से पंचायत की मुखिया नफीसा खातून और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने कुल 56 किसानों को उन्नत किस्म के…

उधवा में 56 किसानों को मिला निशुल्क मक्का और सरसों का बीज
Read Time:1 Minute, 54 Second
उधवा में 56 किसानों को मिला निशुल्क मक्का और सरसों का बीज

उधवा।प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों को निशुल्क मक्का और सरसों का बीज वितरित किया गया। जेएच फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से पंचायत की मुखिया नफीसा खातून और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने कुल 56 किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए।

मुखिया नफीसा खातून ने कहा कि बिरसा फसल विस्तार योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और फसल उत्पादकता में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना क्षेत्र के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा, “कृषि व किसान हित में निरंतर कार्य कर रही हूं। अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।”

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने कहा कि योजना के तहत किसानों को प्रमाणित और उन्नत बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि पैदावार में वृद्धि हो सके।
वितरण कार्यक्रम के दौरान एटीएम मुशर्रफ नसर, एफपीओ संचालक ताजेरुल हक, उप मुखिया रबिउल शेख, रज्जाक शेख, अब्दुल गफ्फार, इस्लाम शेख समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports