फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल,बरहरवा में इलाज के बाद रेफर

फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल,बरहरवा में इलाज के बाद रेफर
Views: 97
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल,बरहरवा में इलाज के बाद रेफर

बरहड़वा।मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा–फरक्का रेलखंड पर मोगलपाड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार को डाउन फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे बरहरवा थाना पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा पहुंचाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं और उसका बायां पैर पूरी तरह टूट गया है। पूछताछ में घायल महिला ने अपनी पहचान सोना सोरेन (42 वर्ष), निवासी डाटा पाड़ा, कोटालपोखर थाना क्षेत्र, के रूप में बताई।

गलती से ट्रेन में चढ़ीं, उतरने के प्रयास में हादसा

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस काफी विलंब से बरहरवा स्टेशन पहुंची थी। आशंका है कि महिला ने इसे पाकुड़ जाने वाली ट्रेन समझकर सवार हो गईं। बाद में जब किसी यात्री ने बताया कि ट्रेन फरक्का की ओर जा रही है, तो महिला ने मोगलपाड़ा मोड़ के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उतरने की कोशिश की। इसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर गई।

पुलिस व आरपीएफ ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही बरहरवा थाना से एएसआई रंजय कुमार, पुलिस बल और आरपीएफ के अजय ठाकुर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment