बरहरवा संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने अपने इस्लामपुर स्थित आवास में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर संबंधित BLO एवं BLO Supervisor के समक्ष जमा किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान काऊ उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है, इसलिए सभी नागरिकों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।ऊ
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जल्द से जल्द भरकर संबंधित BLO के पास जमा करें, ताकि भविष्य में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए और कोई भी नागरिक अपने संवैधानिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का फॉर्म समय पर भरवाना सुनिश्चित करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई है। इसलिए सभी मतदाता 29 जुलाई से पहले अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज रहे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। समय पर गणना प्रपत्र भरना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी को इस दायित्व का निर्वहन करते हुए निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करना चाहिए।