बरहरवा/साहेबगंज, संवाददाता:
जिला कांग्रेस कमिटी साहेबगंज के सौजन्य से साहेबगंज नगर के एल.सी. रोड में गुरुवार को “SIR हेल्प कैंप” का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान करना था।
कैंप में बीएलए एवं कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित लोगों को SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा फॉर्म भरने में उनकी मदद की। सुबह से ही कैंप में लोगों की भीड़ देखने को मिली और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इसका लाभ उठाया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को SIR प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ फॉर्म भरने में भी सहयोग कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं।
कैंप में प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर मुरसलीम खान, अनुकूल मिश्रा, जिला महासचिव सह SIR मास्टर ट्रेनर सरफराज आलम, जिला महासचिव मो. सलाउद्दीन, जिला सचिव मो. निजामुद्दीन एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनवर अली सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और लोगों की मदद करते नजर आए।