उधवा।प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों को निशुल्क मक्का और सरसों का बीज वितरित किया गया। जेएच फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से पंचायत की मुखिया नफीसा खातून और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने कुल 56 किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए। मुखिया नफीसा खातून ने कहा कि बिरसा फसल विस्तार योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और फसल उत्पादकता में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह…