झारखंडस्थानीय समाचार

उधवा में 56 किसानों को मिला निशुल्क मक्का और सरसों का बीज

उधवा में 56 किसानों को मिला निशुल्क मक्का और सरसों का बीज

उधवा।प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों को निशुल्क मक्का और सरसों का बीज वितरित किया गया। जेएच फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से पंचायत की मुखिया नफीसा खातून और प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने कुल 56 किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए।

मुखिया नफीसा खातून ने कहा कि बिरसा फसल विस्तार योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और फसल उत्पादकता में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना क्षेत्र के किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा, “कृषि व किसान हित में निरंतर कार्य कर रही हूं। अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।”

प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश साहा ने कहा कि योजना के तहत किसानों को प्रमाणित और उन्नत बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि पैदावार में वृद्धि हो सके।
वितरण कार्यक्रम के दौरान एटीएम मुशर्रफ नसर, एफपीओ संचालक ताजेरुल हक, उप मुखिया रबिउल शेख, रज्जाक शेख, अब्दुल गफ्फार, इस्लाम शेख समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button