लातेहार : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 21 एवं 22 मई को आयोजित होने वाले “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यशाला” की तैयारियों को लेकर बुधवार को होटल ब्लिस में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वंशी यादव ने की।
बैठक में जिला अभियान प्रबंधन एवं दायित्व निर्वहन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा कार्यशाला को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा, प्रशिक्षण प्रमुख सह पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और संगठनात्मक सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महा अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, महामंत्री छोटू राजा, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय, जिला मंत्री ध्रुव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, नगर महामंत्री सोनू सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री अर्पना सिंह, मंजू देवी, संगीता देवी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।