लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री…