Views: 19
0 0
परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व संग्रहण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने की समीक्षात्मक बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व संग्रहण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने की समीक्षात्मक बैठक

पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के अध्यक्षता में जिला परिवाहन पदाधिकारी पलामू/गढ़वा/लातेहार एवं मोटरयान निरीक्षक पलामू/गढ़वा/लातेहार के साथ निम्नांकित एजेंडा के प्रतिवेदन के साथ समिक्षात्मक बैठक की। बैठक में परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अद्यतन राजस्व संग्रहण की…

परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व संग्रहण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने की समीक्षात्मक बैठक
Read Time:6 Minute, 53 Second
परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व संग्रहण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने की समीक्षात्मक बैठक

पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के अध्यक्षता में जिला परिवाहन पदाधिकारी पलामू/गढ़वा/लातेहार एवं मोटरयान निरीक्षक पलामू/गढ़वा/लातेहार के साथ निम्नांकित एजेंडा के प्रतिवेदन के साथ समिक्षात्मक बैठक की। बैठक में परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अद्यतन राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही विभिन्न जिलों में वाहनों की संख्या, उनसे प्राप्त राशि एवं की गई कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई। प्रतिमाह व्यवसायिक वाहनों के निबंधन, परमिट की संख्या, परमिट की वैधता एवं निर्धारित मार्गों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।ऑटो रिक्शा के निबंधन की अद्यतन सूची की भी समीक्षा की गई तथा अनियमितताओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

अवैध बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाने का आयुक्त ने दिया निर्देश

आयुक्त ने गढ़वा/पलामू/लातेहार परिवाहन पदाधिकारियों को आदेश दिया कि अन्य राज्यों से अवैध रूप से संचालित बसों की सूची तैयार कर उन पर कार्रवाई की जाए। साथ ही वाहनों की नियमित जांच अभियान की स्थिति तथा सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर भी समीक्षा की जाए।

ड्राइविंग लाइसेंस निर्गमन प्रक्रिया को लेकर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

आयुक्त ने ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस निर्गमन की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। साथ ही आयुक्त ने सख्त आदेश दिया कि हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग सभी वाहन चालकों को करना अनिवार्य है । उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। *नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश* आयुक्त ने सभी नावों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, वैध चालक अनुज्ञप्ति रखने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नाव में बैठाने पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी नावों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रहना अनिवार्य है।बैठक में संबंधित अधिकारियों को झीलों, तालाबों पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें

आयुक्त ने परिवहन विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से नियमित जांच अभियान चलाने तथा बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ओवरलोडिंग, बिना चालान एवं नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने पर भी बल दिया।

पेट्रोल पम्प/सी. एन. जी पम्प,मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना एवं स्कूल बसों, ई-रिक्शा कि स्थिति की जांच

बैठक में पेट्रोल पंपों की अद्यतन सूची एवं उनके लाइसेंस की स्थिति, सीएनजी पंप अधिष्ठापन की प्रगति तथा ई-रिक्शा परिचालन की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना एवं स्कूल बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। आयुक्त ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बसों में मेडिकल बॉक्स है या नहीं , ओवरलोडिंग पर सख्त हिदायत, और ब्लॉक्सपॉट की जांच कर ठीक करने का आदेश दिया। सभी वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए आयुक्त ने कहा कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में आयुक्त का सचिव,क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण सचिव,जिला परिवहन पदाधिकारी पलामू/गढ़वा/लातेहार एवं मोटरयान निरीक्षक पलामू/गढ़वा/लातेहार एवं आयुक्त के निजी सहायक मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *