Views: 30
0 0
खाद्य प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 35% अनुदान का लाभ उठाने की अपील

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

खाद्य प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 35% अनुदान का लाभ उठाने की अपील

पाकुड़ | संवाददाता:जिला उद्योग केंद्र, पाकुड़ के सभागार में रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत पीएमएफएमई (PMFME) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। शिविर को संबोधित करते हुए…

खाद्य प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 35% अनुदान का लाभ उठाने की अपील
Read Time:2 Minute, 30 Second
खाद्य प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 35% अनुदान का लाभ उठाने की अपील

पाकुड़ | संवाददाता:
जिला उद्योग केंद्र, पाकुड़ के सभागार में रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत पीएमएफएमई (PMFME) विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

शिविर को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि सरकार खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए 35 प्रतिशत तक का वित्तीय अनुदान प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा उद्यम पंजीकरण की सरल प्रक्रिया, बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्ति, सरकारी सब्सिडी, स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण द्वारा मूल्य संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान 5 नए पंजीकरण ऑन-द-स्पॉट किए गए। वहीं 2 आवेदनों को डीआरपी से डीएनओ स्तर तक अग्रसारित किया गया और 1 आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अलावा कुल 24 नए आवेदन प्राप्त हुए।

ईओडीबी प्रबंधक पुनम बर्मन ने कहा कि पीएमएफएमई योजना सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जेएसएलपीएस, आरसेटीआई, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और 56 प्रतिभागी उपस्थित थे।

Loading

खाद्य प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 35% अनुदान का लाभ उठाने की अपील

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *