Views: 1
0 0
पाकुड़ में दिनदहाड़े ठगी: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से सोने के गहने उड़ाए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पाकुड़ में दिनदहाड़े ठगी: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से सोने के गहने उड़ाए

पाकुड़:पाकुड़ शहर में ठगी की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। शुक्रवार की सुबह सिंधीपाड़ा स्थित जैन गली में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला दो शातिर ठगों के झांसे में आकर अपने सोने के आभूषण गंवा बैठीं। बदमाश महिला को बातों में उलझाकर उनकी सोने की चेन और कंगन लेकर…

पाकुड़ में दिनदहाड़े ठगी: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से सोने के गहने उड़ाए
Read Time:1 Minute, 53 Second

पाकुड़:पाकुड़ शहर में ठगी की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। शुक्रवार की सुबह सिंधीपाड़ा स्थित जैन गली में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही एक महिला दो शातिर ठगों के झांसे में आकर अपने सोने के आभूषण गंवा बैठीं। बदमाश महिला को बातों में उलझाकर उनकी सोने की चेन और कंगन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें रोक लिया। कुछ देर तक बातों में उलझाने के बाद ठगों ने चालाकी से महिला के गले से सोने की चेन और हाथों से कंगन उतरवा लिए। महिला को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

पाकुड़ में दिनदहाड़े ठगी: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से सोने के गहने उड़ाए

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी के बहकावे में आकर अपने कीमती सामान को हाथ न लगने दें।

Loading

पाकुड़ में दिनदहाड़े ठगी: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से सोने के गहने उड़ाए

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports