डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Views: 23
0 0
Read Time:4 Minute, 14 Second
डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में पलाश-जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, एवं जेएसएलपीएस के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) ने किया। बैठक में पिछले माह की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के विभिन्न लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), उद्यमिता विकास, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, बैंक लिंकेज, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों की आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में चैनपुर प्रखंड के चेडाबार बाजार में संचालित आजीविका गतिविधियों एवं वहां की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैंक लिंकेज, उद्यम पंजीकरण एवं एफएसएसएआई पंजीकरण जैसे लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के डमी चेक सौंपे, रक्तवीरों को किया सम्मानित

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत लाभुकों के चार आश्रितों को दो-दो लाख रुपये के डमी चेक प्रदान किए गए। इनमें आशा कुमारी (पति स्व. हेमंत कुमार रवि), सुनीता देवी (पति स्व. शिबन भूईयां), दिलदार अंसारी (पति स्व. नाबिया बीबी) एवं लक्ष्मण शर्मा (पत्नी स्व. रीना देवी) शामिल हैं।उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक के उपरांत जेएसएलपीएस की ओर से आयोजित रक्तदान अभियान में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को उपायुक्त ने प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं डोनर कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।बैठक में जेएसएलपीएस की जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. करकेट्टा, सभी जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment