साहेबगंज में कांग्रेस का SIR हेल्प कैंप आयोजित, लोगों को फॉर्म भरने व दस्तावेज़ जांच में मिली सहायता

साहेबगंज में कांग्रेस का SIR हेल्प कैंप आयोजित, लोगों को फॉर्म भरने व दस्तावेज़ जांच में मिली सहायता
Views: 36
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

बरहरवा/साहेबगंज:
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला कमिटी साहेबगंज के सौजन्य से पूरे जिले में SIR (Special Intensive Revision) से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज साहेबगंज नगर के मज़हरटोला मैरेज हॉल में जिला महासचिव सह मास्टर ट्रेनर सरफ़राज़ आलम के नेतृत्व में SIR हेल्प कैंप का आयोजन किया गया।

साहेबगंज में कांग्रेस का SIR हेल्प कैंप आयोजित, लोगों को फॉर्म भरने व दस्तावेज़ जांच में मिली सहायता

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह साहेबगंज जिला प्रभारी संजय मुन्नम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि SIR एक आवश्यक प्रक्रिया है, लेकिन यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि आम लोगों को इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह हेल्प कैंप उसी दिशा में एक प्रयास है, ताकि लोगों को सही जानकारी और सहयोग मिल सके।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ हैं और सही दस्तावेजों के माध्यम से सभी का नाम सुरक्षित कराने में मदद करेंगे। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय जागरूक रहने और प्रक्रिया को समझने की अपील की।

कैंप के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के फॉर्म भरने, दस्तावेजों की जांच करने तथा SIR प्रक्रिया को समझाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और अपनी समस्याओं का समाधान पाया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोऑर्डिनेटर अनुकूल मिश्रा, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सलाउद्दीन, वार्ड पार्षद नजरुल बारी, पूर्व वार्ड पार्षद मो. निजामुद्दीन, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता अनवर अली, तारिक अनवर, मो. बंटी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

साहेबगंज में कांग्रेस का SIR हेल्प कैंप आयोजित, लोगों को फॉर्म भरने व दस्तावेज़ जांच में मिली सहायता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment