तेनुघाट —- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बोकारो, तेनुघाट में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
विद्यालय प्रशासन के अनुसार सरकारी स्कूलों में कक्षा 5 में नामांकित छात्र-छात्राएं ही आवेदन के पात्र हैं। तथा किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के छात्र छात्रों भी नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन के लिए छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 25 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।
प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को संभावित
नामांकन के लिए चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की संभावित तिथि 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बोकारो जिले में 80 सीटे
बोकारो जिले स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए कुल 80 सीटों पर नामांकन होना है। सीटों का आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार किया जाएगा।
पूरी तरह नि:शुल्क है शिक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा, आवास और भोजन पूरी तरह नि:शुल्क दिया जाता है। यहां विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर लैब, खेल, विज्ञान प्रयोगशाला जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय या https://navodaya.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।