बरहरवा संवाददाता।
झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर शनिवार को रामसर साइट सह पतौड़ा झील में जिलास्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन व बोरियो विधायक धनंजय सोरेन शामिल हुए, जबकि कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य फोकस एसआईआर प्रक्रिया रहा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अफवाहों से दूर रहने की सलाह देते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक पंचायत में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं।
नेताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। आगामी दिनों में प्रखंड व पंचायत स्तर पर बैठक और शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करने की बात कही गई।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,