Views: 77
0 0
तेनुघाट में रोमांचक मुकाबला: गेम डिसाइडर घरवाटांड़ फाइनल में, 6 रन से जीती बाजी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेनुघाट में रोमांचक मुकाबला: गेम डिसाइडर घरवाटांड़ फाइनल में, 6 रन से जीती बाजी

तेनुघाट — तेनुघाट गोल्डेन जुबिली मैदान में खेले जा रहे उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने एलिट 11 धनबाद को 6 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम…

तेनुघाट में रोमांचक मुकाबला: गेम डिसाइडर घरवाटांड़ फाइनल में, 6 रन से जीती बाजी
Read Time:2 Minute, 3 Second
तेनुघाट में रोमांचक मुकाबला: गेम डिसाइडर घरवाटांड़ फाइनल में, 6 रन से जीती बाजी

तेनुघाट — तेनुघाट गोल्डेन जुबिली मैदान में खेले जा रहे उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने एलिट 11 धनबाद को 6 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की ओर से इकबाल ने मात्र 23 गेंदों में तूफानी 51 रन बनाकर पारी को मजबूती दी। वहीं टिंकू ने 13 रन और राज ने 12 रन का योगदान दिया। निर्धारित 8 ओवर में टीम ने कुल 90 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलिट 11 धनबाद की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया। रौशन ने 27 रन और अक्की ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम 84 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई।

गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की ओर से आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इकबाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

मैच में अंपायर की भूमिका राज कुमार और दीपक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर विक्की कुमार और कमेंटेटर के रूप में चिक्कू मौजूद रहे।

अब फाइनल मुकाबला आज रात 7 बजे गोमिया टाइटंस और गेम डिसाइडर घरवाटांड़ के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Loading

तेनुघाट में रोमांचक मुकाबला: गेम डिसाइडर घरवाटांड़ फाइनल में, 6 रन से जीती बाजी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports